फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी ट्रेन में जहरखुरानों ने दो यात्रियों को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी ट्रेन से लौट रहे दो यात्रियों को जहरखुरानों ने नशीला पाउडर सुंघाकर छह हजार की नगदी व कपड़ों से भरा बैग लूट ले गए। दोनों यात्रियों को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें घर ले गए।
विज्ञापन



मध्यप्रदेश के थाना हरपालपुर के ग्राम कपटुआ निवासी मनीष पुत्र डालचंद्र व नीरज पुत्र किशोरीलाल कर्नाटक के बेंगलूर शहर में मजदूरी का काम करते है। रविवार को दोनों ट्रेन से झांसी आए और झांसी से घर जाने के लिए उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी ट्रेन में सवार हो गए। रास्ते में जहरखुरानों ने दोनों युवकों को नशीला पाउडर सुंघा दिया, जिससे दोनों अचेत हो गए। इसके बाद गिरोह के सदस्य दोनों युवकों के पास से छह हजार की नगदी व बैग में रखे कपड़े लूट ले गए।
कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर यात्रियों ने दो युवकों के बेहोश अवस्था में बोगी के अंदर पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर संजय पटेल ने यात्रियों की मदद से दोनों युवकों को स्टेशन पर उतारा और 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। तब युवकों को सीएचसी कुलपहाड़ भेजा। वहां होश आने पर युवकों ने बताया कि दो युवक उनके बगल में बैठे थे। अचानक वह बेहोश हो गए। उनकी जेब में पड़ी नगदी व बैग गायब है। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्हें घर ले गए। घटना की सूचना जीआरपी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें