कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ के एक मोहल्ले में घर में घुसकर युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला शनिवार को घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला युवक मौका पाकर घर में घुस गया और महिला को बुरी नियत से पकड़कर दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने महिला का मुंह दबा लिया। धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। पीड़िता ने परिजनों के घर आने पर घटना की पूरी जानकारी दी। तब परिजनों के साथ पीड़िता ने कोतवाली कुलपहाड़ पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहनलाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी शिकायतें
महोबा/चरखारी। पुलिस और राजस्व विभाग से संबधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को कोतवाली और थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने थाना पनवाड़ी में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर पुलिस और राजस्व टीम को भेजकर निस्तारण के निर्देश दिए। चरखारी कोतवाली में कोतवाली प्रभारी रीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में छह शिकायतें आई लेकिन एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज