महोबा। झांसी की ओर जाने वाली 12,177 चंबल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों ने एक फर्जी टीटी को पकड़कर महोबा जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया और पूछताछ की जा रही है।
शनिवार को हावड़ा से ग्वालियर की ओर जाने वाली चंबल एक्सप्रेस में एक फर्जी टीटी जनरल कोच में कुछ यात्रियों पर अपने को टीटी बताकर रौब गालिब कर यात्रियों की सीट में बैठ गया। इसका कुछ यात्रियों ने विरोध किया, जिससे वह उनके टिकट दिखाने के लिए दबाव बनाने लगा। जिससे यात्री नाराज हो गए। जैसे ही चंबल एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म महोबा में रुकी। तभी यात्रियों ने एक युवक राजेश को पकड़कर जीआरपी महोबा के हवाले कर दिया। कथित फर्जी टीटी डिब्बे में टीटी का रौब दिखाकर वसूली की फिराक में था। जिससे यात्री टिकट दिखाने की बात पर ताड़ गए और पकड़ लिया। इससे फर्जी टीटी के हाथ पांव फूल गए और वह यात्रियों से गिड़गिड़ाने लगा लेकिन यात्रियों ने एक नहीं मानी। जीआरपी थानाध्यक्ष अनुराग का कहना है कि युवक राजेश बांदा से एक शादी से लौट रहा था। जो दारू पिए था। सीट को लेकर विवाद हो गया। जिसका जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।
टीटी का रौब झाड़ रहे युवक को यात्रियों ने जीआरपी को सौंपा