फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने ग्रामीण के घर में की फायरिंग, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महोबा। थाना महोबकंठ के ग्राम परापांतर में पुरानी रंजिश में शनिवार की रात चार लोगों ने ग्रामीण के घर पर फायरिंग की। गृहस्वामी बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दे दी है।

ग्राम परापांतर के शिवचरन पुत्र किशोरी लाल शनिवार की रात को करीब 8:30 बजे घर पर थे। आरोप है कि मानिक समेत चार लोगों ने दरवाजे पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। शिवचरन घर में छिप गए। परिवार के लोगों ने भी इधर-उधर छिपकर जान बचाई। रविवार को सुबह शिवचरन ने थाना महोबकंठ में मानिक समेत चार लोगों के खिलाफ फायरिंग करने और गाली गलौज करने की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के बाद महोकबंठ पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष महोबकंठ अंजनी कुमार राय का कहना है कि तहरीर मिल गई है मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि छह माह पहले शिवचरन ने मानिक सहित अन्य लोगों पर फायरिंग की थी। तब से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है।
-पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दिया घटना को अंजाम
-तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें