फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। घर में ताला लगाकर बांदा मजदूरी करने गए श्रमिक का घर सूना पाकर बदमाश ताला तोड़कर घर में जा घुसे और नकदी-जेवरात सहित लाखों का माल पार कर दिया। घटना की सूचना पीड़ित ने थानाध्यक्ष को देकर कार्रवाई की मांग की है।


थाना क्षेत्र के ग्राम सुकौरा रिवई निवासी जीतेंद्र पुत्र सुखनंदन अहिरवार बांदा जिले में सपरिवार मेहनत मजदूरी करता है। एक माह बाद उसकी लड़की की शादी है। इससे वह दहेज का सामान घर में इकट्ठा कर रहा था। चार दिन पूर्व वह अपने मकान की देखरेख के बाद ताला लगाकर बांदा चला गया। शुक्रवार की शाम वह जब वापस घर आया तो घर के ताले टूटे देख सन्न रह गया। जब पूरे मकान में कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा पाया तो उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी बक्से के ताले टूटे पड़े थे और बक्से व अलमारी में रखे जेवरात व नगदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गृहस्वामी जीतेंद्र अहिरवार ने बताया कि घर में लड़की की शादी के लिए दान दहेज इकट्ठा किया गया था। जेवर भी बनवाकर रख लिए गए थे लेकिन बदमाशों ने दहेज का पूरा सामान पार कर दिया। बताया कि सोने चांदी के आभूषण के अलावा 25 हजार रुपये नकदी भी ले गए। करीब दो लाख रुपये से ज्यादा चोरी अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित ने थाना कबरई में घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित ने पुलिस से चोरी की घटना का पर्दाफाश कराने की मांग की है। कबरई थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है।

-ताला लगाकर मजदूरी करने गया था परिवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें