फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान में लगी आग से दो लाख रुपये का माल राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला रामनगर में सोमवार की रात एक किराना दुकान में लगी आग ने जमकर कहर बरपाया। आग की घटना में गोलक में रखी नगदी समेत करीब दो लाख रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गया।

सूचना पर फायर बिग्रेड और मोहल्लेवासियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला रामनगर निवासी रविंद्र कुमार पुत्र रतन साहू सड़क किनारे किराना की दुकान किए है, जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार की रात किराना दुकान में अचानक आग लग गई।

आग की लपटे देख पीड़ित और मोहल्लेवासी दौड़ पड़े। फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना के एक घंटे बाद दमकल गाड़ी पहुंची। तब आग पर काबू पाया जा सका।

घटना में करीब दो लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले मोहल्ले में ही उसका विवाद हो गया था। खुन्नस के चलते दो लोगों ने उसकी दुकान में आग लगाई है।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आग की घटना में लाखों की क्षति होने से पीड़ित परिवार परेशान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें