महोबा। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी भूमि की पैमाइश न कराए जाने से नाराज किसान परिवार ने सीएम कार्यालय परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
मोहल्ला महतवानापुरा निवासी राजेंद्र द्विवेदी के वृद्घ पिता प्रताप नारायण की मुढ़हरा मौजा में जमीन है। जिसकी पैमाइश के लिए किसान ने शासन-प्रशासन को कई बार शिकायती पत्र दिए। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जिससे नाराज होकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सहदेव को सौंपकर 18 नवंबर तक समस्या का समाधान न होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ के बाहर आत्मदाह की चेतावनी दी है।