बेलाताल कस्बे के एक इंटर कॉलेज की छात्रा को फीस के बहाने आफिस में बुलाकर प्रधानाचार्य ने उससे छेड़छाड़ की। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
बेलाताल निवासी 16 वर्षीय किशोरी कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। गुरुवार को प्रधानाचार्य ने छात्रा को अपने आफिस में फीस के बहाने बुलाया और उससे अश्लीलता करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
छात्रा ने कोतवाली कुलपहाड़ में दी गई तहरीर में आरोप लगाया प्रधानाचार्य ने उसके साथ छेड़खानी की। प्रधानाचार्य का कहना है कि किशोरी व उसके दो भाई बहन समेत तीन लोग कॉलेज में पढ़ते है। 3800 रुपये फीस बकाया थी। फीस मांगने पर यह बवाल किया गया।
फीस के बहाने प्रधानाचार्य ने छात्रा से की अश्लीलता
छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने प्रधानाचार्य को धुना
छात्रा ने कोतवाली कुलपहाड़ में दी तहरीर