खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला बस स्टैंड में स्थित सरकारी देशी व अंग्रेजी शराब दुकानों का ताला तोड़कर चोर करीब तीस हजार की नगदी पार कर ले गए। वहीं कोतवाली चरखारी के ग्राम रिवई में शराब दुकान का भी चोर ताला तोड़कर करीब ढाई हजार रुपये कीमत की शराब निकाल ले गए। चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस वारदात का खुलासा करने में जुट गई हैं।
थाना खरेला के पास 500 मीटर की दूरी के अंदर खरेला-मुस्करा सड़क किनारे देशी, अंग्रेजी और बीयर की आसपास दुकान है। गुरुवार की रात सेल्समैन कल्लू व भईयन रोजाना की तरह दुकान बंदकर चले गए। देर रात को अज्ञात चोरों ने देशी शराब की दुकान व अंग्रेजी शराब की दुकानों का ताला तोड़ लिया। देशी शराब दुकान से गोलक में रखी फुटकर बिक्री 4,000 रुपये करीब व अंग्रेजी शराब दुकान में रखी करीब 22,000 रूपये और शराब की 20 शीशी चोरी कर ले गए। सुबह लोगों ने दुकानों का ताला टूटा देख दुकानदारों को सूचना दी। घटना की सूचना थाना खरेला को दी गई। मौके पर मुआयना कर पुलिस जांच में जुट गई हैं। इसी तरह कोतवाली चरखारी क्षेत्र के ग्राम रिवई में स्थित शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब तीन हजार रुपये की शराब की शीशी चोरी कर ले गए। सेल्समैन राजकुमार ने चोरी की तहरीर कोतवाली चरखारी में दी है।
देशी व अंग्रेेजी शराब की दुकानों में 26,000 रुपये की चोरी
-रिवई में शराब की दुकान से तीन हजार रुपये उड़ाए