फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Fri, 04 May 2018 11:00 PM IST
mahoba
विज्ञापन
घटना की जांच करते पुलिस अधीक्षक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के ग्राम ग्योड़ी में मजदूरी करने गई महिला की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी महिला के समीप फेंककर फरार हो गया। हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अपर एसपी और सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, बारीकी से जांच करते हुए मृतका के पति से जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम ग्योड़ी निवासी रामगुलाम अनुरागी के पास पांच बीघा भूमि है। खेती में पैदावार न होने के चलते रामगुलाम और उसकी पत्नी गिरिजा (35) मेहनत मजदूरी का काम करते है। शुक्रवार को पति पत्नी गांव के पूर्व प्रधान बलराम दादी के पशुबाड़े में काम करने गए थे। पशुबाड़े में पड़ी खाद को ट्रैक्टर में भरने के बाद पति रामगुलाब और ट्रैक्टर चालक सीताराम खेत में खाद डालने चले गए जबकि महिला पशुबाड़े में बने कच्चे मकान की छाया में बैठ गई। इसी दौरान किसी ने उसकी धारदार कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और कुल्हाड़ी मौके पर फेंककर फरार हो गए। खेत में खाद डालकर लौटे पति और चालक ने जब महिला का शव खून से लथपथ देखा तो उनके होश उड़ गए।
महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक एन कोलांची, अपर एसपी वंशराज यादव, सीओ सदर जितेंद्र दुबे और थानाध्यक्ष खन्ना ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी बरामद करते हुए बारीकी से जांच की। पति ने बताया कि उसकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नही है। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने  अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के दो बेटी रेखा (17) व गीता (15) और एक पुत्र कमलेश (19) है। जिनका घटना के बाद रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें