महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर युवक समेत दो लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। शहर के मोहल्ला मलकपुरा निवासी मोहित (19) की घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाए। इसी तरह शाह पहाड़ी निवासी नंदराम (35) ने घर पर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)