फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से प्रभावित 30 बच्चों के सपने होंगे साकार

विज्ञापन
एनआईसी केंद्र में बच्चे को स्वीकृति प्रमाण पत्र देते डीएम व विधायक - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का सीएम ने वर्चुअल शुभारंभ किया। जिले में कोरोना से प्रभावित 30 बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। एक बच्चे को तीन महीने के हिसाब से 12-12 हजार रुपये दिया जाएगा। गुरुवार को एनआईसी केंद्र कलक्ट्रेट में डीएम सत्येंद्र कुमार व सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने दस बच्चों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कोरोना की पहली और दूसरी लहर में बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावकों की मौत हो गई हैै। कुछ बच्चों के माता या पिता या दोनों की मृत्यु हो गई है। ऐसे बच्चों का जीवन संवारने के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की गई है। जिले में टास्क फोर्स की गठित टीम ने 30 बच्चे खोजे हैं। इसकी सूचना शासन को भेजी गई है।
जिला टास्क फोर्स समिति के अनुमोदन पर अपने माता-पिता या माता-पिता या दोनों को खोने वाले 10 बच्चों को 4000 रुपये प्रतिमाह की दर से अग्रिम 03 माह जुलाई, अगस्त एवं सितंबर के एक लाख 20 हजार रुपये हस्तांतरित कर दस पात्र बच्चों को डीएम व सदर विधायक ने स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, महिला कल्याण अधिकारी प्रिया गुप्ता, जिला समन्वयक, परामर्शदाता डीसीपीयू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें