फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मकानों मे लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
आग से जलते कच्चे मकान। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। धवारी-बरदा मार्ग पर सड़क किनारे स्थित अनुसूचित जाति की बस्ती में मंगलवार दोपहर एक मकान में लगी आग ने कहर बरपाया। तेज हवाएं चलने पर आग ने सात और मकानों को चपेट में ले लिया। अग्निशमन दस्ते की दो गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक लाखों की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

बस्ती में दोपहर दो बजे रामकिशन अहिरवार के मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पूरी बस्ती को चपेट में लिया। तेज हवाएं चलने से एक के बाद एक मकान आग की चपेट में आते गए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने अग्निशमन दस्ते को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर बर्बाद हो गया।
रामकिशन का कच्चा मकान व गृहस्थी जल गई। भवानीदीन अहिरवार की ट्राली, कृषि उपकरण, गृहस्थी का सामान समेत तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। सुंदरलाल के मकान में रखा पांच क्विंटल गेहूं व भतीजी की शादी के लिए दान-दहेज का सामान समेत चार लाख का माल जल गया। झल्लू अहिरवार का कच्चा मकान, कृषि उपकरण, दयाराम अहिरवार के मकान में एक लाख कीमत का सामान बर्बाद हुआ है। खेमचंद्र, धनीराम व मुकेश अहिरवार के यहां भी हजारों की क्षति हुई है। तहसीलदार कृष्णराज सिंह ने लेेखपाल के साथ घटनास्थल पहुंच जांच की।
विज्ञापन

आग लगने से सुंदरलाल के मकान में रखा दान-दहेज का सामान जल गया। 21 जून को सुंदरलाल की भतीजी रेखा की शादी होनी है। आग लगने से दहेज व गृहस्थी जल जाने से परिजन परेशान है। उन्होंने चिंता सता रही है कि अब रेखा के हाथ कैसे पीले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें