फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के बजरंग नगर में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बजरंग नगर निवासी वासुदेव गुप्ता मकान में ताला लगाकर परिवार सहित अयोध्या गए थे। रात को चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेेश किया। चोर अलमारी में रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। अयोध्या से वापस लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला और माल गायब था। पीड़ित ने बताया कि चोर मकान से 40 हजार की नकदी, एक मंगलसूत्र, जंजीर, चार अंगूठी, बाला व करीब आधा किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की है। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें