फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
मृतक लालदिवान की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौत और भतीजा घायल हो गया। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बाइक सवार हेलमेट न लगाने से सिर पर गंभीर चोट से जान चली गई।
विज्ञापन

रहेलिया गांव निवासी लालदिवान अहिरवार (65) रविवार की रात भतीजे अशोक (27) के साथ बाइक से थाना अजनर के रामूपुरा गांव में अपने साले मगना अहिरवार की बेटी रामदेवी की शादी में शामिल होने जा रहा था। तभी पुरवा तिगैला के पास बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे। बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां लालदिवान को मृत घोषित कर दिया। अशोक का इलाज चल रहा है। मृतक के दो पुत्र रामदास, मुकेश व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह राजमिस्त्री का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें