फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक कूरा अहिरवार की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार का सिर बुरी तरह कुचल गया। इससे जान चली गई।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के कैमाहा गांव निवासी कूरा अहिरवार (32) बुधवार को बाइक से कस्बा श्रीनगर जा रहा था। उर्मिल नहर के पास छतरपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। इससे युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना से मृतक की पत्नी शीला, पुत्री वंदना, दो पुत्र सूरज व बाबू का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि कोई बड़ा वाहन टक्कर मारकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें