कबरई (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक में अलीपुरा रेलवे फाटक के समीप बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
मकरबई गांव निवासी डिल्लू अहिरवार का पुत्र योगेंद्र (28) पिछले तीन साल से क्षयरोग से पीड़ित था। कई स्थानों पर इलाज कराने के बाद भी कोई आराम नहीं मिला। घर में आर्थिक तंगी के चलते वह परेशान रहता था। सोमवार शाम चार बजे योगेंद्र घर से निकल गया। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। रात को उसका शव रेलवे ट्रैक पर अलीपुरा रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से कटा मिला। वह अविवाहित था। उसके दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि योगेंद्र बीमारी के चलते परेशान रहता था।