फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। बेलाताल-कुलपहाड़ मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर फिसल जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हेलमेट न लगाने से युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के देवगनपुरा निवासी रामलखन (21) बुधवार शाम किसी काम से बाइक से कस्बा बेलाताल गया था। देर रात घर वापस लौटते समय कोतवाली कुलपहाड़ के मोहल्ला कठबरिया के समीप बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। हेलमेट न लगाए होने से युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। अन्य हादसे में मोहल्ला नैैकानापुरा निवासी संतोष (34) गुरुवार की सुबह बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। इसी तरह करहराखुर्द निवासी फूलारानी (50), खरेला निवासी मदीना (55) व बिच्छूपहाड़िया निवासी विनय (22) अन्य सड़क दुुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें