मृतक पुष्पेन्द्र की फाइल फोटो।
- फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कस्बा पनवाड़ी के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधिवक्ता को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कोटरा गांव निवासी पुष्पेंद्र यादव पेशे से अधिवक्ता व किसान थे। वर्तमान में वह कस्बा कुलपहाड़ में रह रहे थे। गुरुवार को वह कोटरा गांव से कृषि कार्य निपटाकर बाइक से कुलपहाड़ लौट रहे थे। हाईवे में पनवाड़ी के पास अज्ञात वाहन इनकी बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। गंभीर हालत में पुष्पेंद्र को सीएचसी पनवाड़ी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। परिजन उन्हें लेकर झांसी जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने की वजह से इन्हें सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।