फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर खराब होने पर छात्रा ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के बारी गांव में हाईस्कूल की छात्रा ने हिंदी का पेपर बिगड़ने से आहत होकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बारी गांव निवासी पुत्तन सेन की पुत्री रुचि (16) हाईस्कूल की छात्रा थी। गुरुवार की सुबह बोर्ड परीक्षा देने गोकुल प्रसाद इंटर कॉलेज गई थी। 11.15 बजे पेपर छूटने पर वह घर पहुंची। बेटी के घर आने पर मां किसी कार्य से पड़ोस में चली गई पिता सुबह ही खेतों पर काम करने चला गया था। सूना घर पाकर छात्रा ने कमरे में लगे पंखे के छल्ले से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद मां घर वापस लौटी तो बेटी को फांसी पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। मां रानी ने बताया कि सुबह हंसी-खुशी उसकी बेटी परीक्षा देने गई थी। आशंका जताई जा रही है कि पेपर बिगड़ने से आहत होकर छात्रा ने जान दी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें