कबरई (महोबा)। इंद्रकांत मामले के आरोपी जेल में निरुद्ध सिपाही अरुण यादव की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय में गुरुवार को सुनवाई होगी।
कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की 13 सितंबर 2020 को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी मामले मेें तत्कालीन एस पी मणिलाल पाटीदार ,दरोगा देवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण यादव, विस्फोटक कारोबारी सुरेश सोनी ब्रह्मदत्त तिवारी आरोपी बनाए गए थे तथा एस आई टी जांच में इन पांचों को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने तथा भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया था। पुलिस द्वारा दोनों व्यापारियों सहित दरोगा देवेंद्र शुक्ला व सिपाही अरुण यादव को गिरफ्तार कर अक्टूबर 2020 में ही जेल भेज दिया गया था, जो अभी भी जेल में है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि जेल में निरुद्ध सिपाही अरुण यादव की जमानत याचिका पर 24 फरवरी को सुनवाई होनी थी, जो नही हो सकी थी, जिसकी सुनवाई गुरुवार के दिन होगी।