फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर से कहासुनी पर युवती ने फांसी लगाई

विज्ञापन
मृतका अंजना की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के सुरहा गांव में मंगेतर से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान कहासुनी होने सेे नाराज युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर जांच कर युवती का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुरहा गांव निवासी कल्लू प्रजापति की चार बेटियां व एक बेटा है। दो पुत्रियों व पुत्र की शादी हो चुकी है। तीसरे नंबर की पुत्री अंजना (19) की शादी एक युवक के साथ तय हो गई थी। करीब दो माह बाद 18 मई को बरात आनी थी। बुधवार शाम परिजन खेतों पर फसल की कटाई करने चले गए। तभी युवती ने कमरे की अंदर से कुंडी बंद कर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतका के भाई लक्ष्मी प्रजापति ने बताया कि परिजन जब खेतों पर गए थे। तभी उसके मोबाइल में बहन के मंगेतर का फोन आया कि घर जाकर देखो तुम्हारी बहन ने फांसी लगा ली है। कमरे में दरवाजे तोड़कर देखने पर युवती का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। भाई ने बताया कि अंजना के मोबाइल में आखिरी कॉल मंगेतर की थी। आरोप है कि मंगेतर द्वारा युवती से कोई गलत बात कहने के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी बिनोद कुमार कहा कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें