फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के मामले में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के सिलालपुरा गांव में 12 दिन पहले ग्राम प्रधान व भाई पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सिलालपुरा के ग्राम प्रधान अरविंद व उनका भाई सफाईकर्मी देवी सिंह और साथी धर्मेंद्र बाइक से 19 दिसंबर को पनवाड़ी गए थे।
विज्ञापन

लौटते समय मसूदपुरा मार्ग पर पूर्व प्रधान व उसके साथियों ने बाइक सवारों पर तमंचे से फायर कर दिया था। लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में देवीसिंह व धर्मेंद्र को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। शनिवार को प्रधान की तहरीर पर पूर्व प्रधान निहाल, दीनदयाल, देवेंद्र, छत्रपाल, धीरेंद्र व भूपेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें