फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में घायल वृद्ध की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के कुनेहटा मार्ग पर रविवार की रात खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे व फरसे से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बुधवार की रात वृद्ध की मौत हो गई। तहरीर देने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजनों ने गुरुवार की सुबह सड़क पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम व सीओ ने पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कस्बे के राजीवनगर निवासी प्रताप यादव (70) रविवार की रात खेत की रखवाली कर रहे थे। तभी पड़ोस के ही चार लोगों ने उन पर लाठी-डंडे व फरसे से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर परिजन घर ले आए। बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह घटना से नाराज परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर एसडीएम सौरभ पांडेय व सीओ रामप्रवेश राय फोर्स के साथ पहुंचे गए और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। वहीं, पुत्र राजा भइया ने बताया कि घटना के दिन ही थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने सूरज, भागवली, मंगल व देवेंद्र के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज की। जानलेवा हमले की धारा नहीं लगाई गई। उधर, थानाध्यक्ष कबरई दिनेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में परिवर्तन किया जाएगा। एक आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें