महोबा। कोतवाली पुलिस ने शहर के एक मोहल्ले में पांच वर्षीय मासूम से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक मोहल्ला निवासी वृद्ध ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है कि उसकी पांच वर्षीय नातिन 23 जुलाई 2020 को घर के बाहर खेल रही थी।
तभी छानी बुजुर्ग गांव निवासी मनोज कुमार उसे लालच देकर अपने साथ एकांत स्थान पर ले गया और छेड़छाड़ की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।