महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन व पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को यहां के एक गेस्ट हाउस में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में शंख ध्वनि के बीच मातारानी के जयकारे माहौल गूंज उठा। इस दौरान लोगों ने नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
महाआरती में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अखंड साधना और प्रचंड पुरुषार्थ के साथ हमें आगे बढ़ना है। महिला संगठन की मंत्री योग भारती ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें और समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि महाआरती का उद्देश्य नशा व मांसाहार मुक्त चरित्रवान समाज की स्थापना करना है। इस मौके पर रामबाबू श्रीवास, अखिलेश शिवहरे, मुन्नालाल धुरिया, योगेंद्र अवस्थी, अनुसुइया, गीता, रानी आदि मौजूद रहीं।