फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात से पहले लापता हुए दूल्हे का 36 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के विवेकनगर में बरात की तैयारियों के बीच सोमवार की दोपहर लापता हुए दूल्हे का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस व परिजन दूल्हे की तलाश में जुटे हैं। एक वर्ष पहले भी लापता दूल्हे की गोदभराई के बाद शादी टूट चुकी है।
विज्ञापन

विवेकनगर निवासी विनय कुमार जैन के बेटे डॉ. विभोर जैन की सोमवार को बरात जानी थी। परिजन व रिश्तेदार तैयारियों में जुटे थे। इसी दौरान दूल्हा लापता हो गया था। शाम तक दूल्हे का पता न चलने पर पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
दूल्हे के लौटने के इंतजार में मंगलवार की सुबह तक बरात के लिए बुक की गई गाड़ियां व बस दरवाजे पर खड़ी रही। दूल्हे का कुछ पता न चलने पर रिश्तेदार भी अपने-अपने घरों को लौट गए। दूल्हे के लापता होनेे से परिजन परेशान हैं। वहीं, पुलिस दूल्हे की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें