फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की मौत, मृत अवस्था में अस्पताल लाए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। सिजहरी गांव में बुधवार की सुबह गर्भवती की हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कर्मचारियों ने परिजनों से महिला का नाम, पता पूछा तो कहासुनी हो गई। बाद में परिवार के लोग अस्पताल से जबरन शव घर ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सिजहरी गांव निवासी राकेश कुमार अहिरवार की गर्भवती पत्नी प्रीति की बुधवार की सुबह एकाएक हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस पर वह लोग शव लेकर चले गए।
अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली प्रभारी को जानकारी दी। निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजयपाल के कहने पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के गर्भ में नवजात की मौत होने से महिला की हालत बिगड़ी। यदि परिजन समय से अस्पताल लाते तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें