कुलपहाड़ (महोबा)। कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के गांव रावतपुरा खुर्द में विद्युत विभाग के कैंप में गांव के ही एक व्यक्ति ने जेई के साथ बदसलूकी व गालीगलौज की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विद्युत विभाग के जेई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गांव रावतपुरा खुर्द में एक मुश्त समाधान योजना के तहत छह मार्च को कैंप लगाया गया था।
बकायेदारों के बिल जमा किए जा रहे थे। तभी गांव के पवन यादव ने आकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया। मना करने पर अभद्रता कर गाली गलौज करने लगा। पुलिस ने पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।