फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रशर प्लांट व चार प्लाटो को प्रशासन ने किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक के गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी ब्लॉक प्रमुख कबरई छत्रपाल यादव व उनके भतीजे विक्रम यादव की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई बुधवार को दूसरे दिन भी पूरे दिन चली। एसडीएम ने पुलिस फोर्स के साथ ब्लॉक प्रमुख के क्रशर प्लांट व चार प्लाटों को सीज करते हुए नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख कबरई व उसके भतीजे पर गैंगस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने 14 ए की कार्रवाई की है। इसके तहत करीब 45 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया। मंगलवार को पहले दिन जहां प्रशासन ने बाईपास मार्ग स्थित छत्रपाल यादव के आलीशान होटल, एक क्रशर, मकान व अन्य जमीनों को सीज करते हुए नोटिस चस्पा किया था।
वहीं, बुधवार को न्यू चौधरी ग्रेनाइट गुगौरा, महोबा के गाटा संख्या 1206, 1470, 1395 व मुढ़हरा गांव में गाटा संख्या .155 में पहुंचकर एसडीएम राजेश कुमार यादव ने कुर्की की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा कराया। एसडीएम ने बताया कि जिस भूमि पर फसल की बुआई है। उस फसल की नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन

अधिवक्ता मामले की जांच कर रही एसआईटी की नजर अब मुख्य आरोपी ब्लॉक प्रमुख कबरई छत्रपाल यादव के करीबियों पर हैं। ब्लॉक प्रमुख व उनके परिजनों की संपत्ति कुर्क होने के बाद अब साझेदारों व अन्य करीबियों की संपत्ति का भी ब्योरा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें