फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ढाबा की दीवार से टकराई, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा पनवाड़ी के पास मुख्यमंत्री की सभा से लौट रही प्राइवेट बस ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित बस सड़क किनारे ढाबा की दीवार से टकरा गई। दुर्घटना में रोडवेज बस चालक व एक यात्री घायल हो गया। घायलों को सीएचसी पनवाड़ी भेजा गया।
विज्ञापन

राठ डिपो की रोडवेज बस बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे अजनर जा रही थी, तभी लहचुरा बांध पर मुख्यमंत्री की सभा से लौट रही प्राइवेट बस ने हाईवे पर एक ढाबा के पास रोडवेज बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रोडवेज बस के शीशे टूट गए और वह ढाबा की दीवार से टकरा गई।
गनीमत रही कि बस ढाबा को तोड़ते हुए अंदर नहीं घुसी। इससे बड़ा हादसा टल गया। ढाबा में काम कर रहे मुकेश, राजकुमार, अतुल ने किसी तरह भागकर जान बचाई। दुर्घटना में बस चालक नजीर खान व यात्री बाबूलाल को चोटें आईं। बस में कुल तीन यात्री ही सवार थे। सूचना मिलने पर एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस व थानाध्यक्ष पनवाड़ी विनोद यादव मौके पर पहुंचे। घायलों का हालचाल लेने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें