फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीट बंद करानी है तो अच्छा बनो

विज्ञापन
थाना कबरई में हिस्ट्रीशीटरों के साथ बैठक करते सीओ - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई/अजनर। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन व अपराधियों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए कोतवाली कुलपहाड़, थाना अजनर, महोबकंठ व कबरई में बैठक हुई। बैठक में हिस्ट्रीशीटरों से उनके रहन सहन और व्यवसाय की जानकारी ली। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों को किसी भी प्रकार का अपराध न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ में सीओ रामप्रवेश राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने कहा कि जिन हिस्ट्रीशीटरों के व्यवहार में मानवीय बदलाव हुआ है। उनके चाल चलन और चरित्र को देखते हुए हिस्ट्रीशीट बंद कराने के लिए विधिक कार्रवाई की जाएगी। थान कबरई में सीओ सदर कालू सिंह ने हिस्ट्रीशीटरों के साथ बैठककर किसी भी प्रकार के अपराध में लिप्त न होने की दी।
थाना अजनर में थानाध्यक्ष शशि कुमार पांडेय ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों का हाल जाना। साथ ही उनके व्यवसाय केे जानकारी ली। कहा कि किसी भी प्रकार का अपराध न करें। बैठक में एसएसआई देवेंद्र कुमार मिश्र, एसआई राघवेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र मिश्रा के अलावा 25 हिस्ट्रीशीटर मौजूद रहे। महोबकंठ में थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बैठककर हिस्ट्रीशीटरों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें