फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं

विज्ञापन
प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देते संस्थान के निदेशक - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे दस दिवसीय पेपर कवर, फाइल मेकिंग, ब्यूटी पार्लर, सामान्य उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्थान के निदेशक उमेश कुमार मिश्र ने कहा कि प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं व युवतियां स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय अब केवल शहरों तक सीमित न होकर कस्बों व गांव में भी इसका व्यापक स्कोप है। शादी, विवाह के मौके पर पार्लर में मेकअप के अलावा ज्वैलरी, लहंगा, चुनरी आदि सजावट के सामान भी किराए पर उपलब्ध कराए जाते हैं। जिससे अच्छी आय होती है। अग्रणी जिला प्रबंधक आशीष विवेक ने हर्बल उत्पाद व संकाय सदस्य तन्मय पांडेय ने बैंकिंग, सरकारी योजना व उद्यमिता विकास से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें