कुलपहाड़ (महोबा)। क्षेत्र के सुगिरा गांव में मकान बनवाने के लिए ट्रैक्टर से बालू ले जा रही महिला को चार पुलिसकर्मियों ने पीट दिया। मामले की जांच एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सीओ कुलपहाड़ रामप्रवेश राय को सौंपी है।
सुगिरा गांव निवासी राजू यादव की पत्नी रेखा मकान बनवा रही है। बुधवार की रात बालू ट्रैक्टर से गांव ले जा रही थीं। आरोप है कि क्षेत्र में एक ढाबे के पास थाने के चार पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर रोक लिया और ट्रैक्टर चालक कल्लू के साथ मारपीट कर चाभी छीन ली। रेखा का कहना है कि घटना के वक्त वह भी ट्रैक्टर पर बैठी थी। बताया कि बालू की रायल्टी दे दी है। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने गालीगलौज करते हुए पीटा। पुलिसकर्मियों ने चालक से रुपयों की भी मांग की। बृहस्पतिवार को रेखा ने पति के साथ पुलिस आफिस पहुंचकर एसपी जानकारी दी। वहीं, थाना प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि अगर पुलिसकर्मियों ने घटना की है, तो कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)