फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को बताए महिला हेल्पलाइन के नंबर

विज्ञापन
रामकथा मार्ग पर छात्राओं को महिला हेल्पला इन के नंबर बताती महिला थाना प्रभारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। एंटी रोमियो टीम ने महिला थाना पुलिस के साथ रामकथा मार्ग पर जागरूकता अभियान चलाया। छात्राओं को महिला हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। महिला थाना प्रभारी सुषमा चौधरी एंटी रोमियो टीम के साथ गुरुवार को सड़कों पर निकली। उन्होंने रामकथा मार्ग पर पहुंचकर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नाली स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे महाभियान मिशन शक्ति के तहत कोचिंग व स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को जागरूक किया। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 और 1076 के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिला थाने का फोन नंबर देकर कहा कि जब भी मुसीबत में हो या पुलिस की जरूरत महसूस हो। इस नंबर पर कॉल करें। ताकि जल्द पुलिस मौके पर पहुंचकर आपकी मदद कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें