फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवार व चाकू से हमला करने के आरोपी पिता-पुत्री भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। किशोर न्यायालय परिसर में मंगलवार को दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी पर तलवार और चाकू से हमला करने के आरोपी पिता-पुत्री को महोबा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी युुवती ही पीड़िता है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पहले अजनर थानाक्षेत्र के बछेछरकला गांव निवासी 16 वर्षीय लड़का श्रीनगर इलाके की युवती (21) को भगाकर ले गया था। तीन महीने तक फरीदाबाद और गाजियाबाद में दोनों एक साथ रहे थे। बाद में लड़का उसे दिल्ली में छोड़कर अपने घर लौट आया था। दिल्ली से लौटने के बाद युवती ने श्रीनगर थाने में दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके चित्रकूट स्थित बाल संप्रेक्षण गृह भेजा था। मंगलवार को किशोर पिता के साथ किशोर न्यायालय अपने केस की तारीख पर आया था। आरोपी किशोर और उसके पिता को देखकर युवती ने अपने पिता बद्री प्रसाद के साथ मिलकर तलवार और चाकू से हमला कर दिया था। थाना प्रभारी लाखन सिंह के मुताबिक आरोपी पिता और युवती को छतरपुर रोज स्थित पुलिस लाइन मोड के पास से मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से तलवार और चाकू बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें