सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो में कोतवाली के मुंशी द्वारा शहर के ऊदल चौक स्थित एक होटल मालिक को धमकाया जा रहा है। इसमें आम लोगों की अपेक्षा सस्ता खाना देने अन्यथा नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
महोबा जिले में शहर कोतवाली में तैनात मुंशी का होटल मालिक से बातचीत का ऑडियो बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में मुंशी सस्ता खाना न देने पर दुकानदार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वायरल ऑडियो की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो में कोतवाली के मुंशी द्वारा शहर के ऊदल चौक स्थित एक होटल मालिक को धमकाया जा रहा है। इसमें आम लोगों की अपेक्षा सस्ता खाना देने अन्यथा नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही है।
इतना ही नहीं होटल मालिक को दस मिनट के लिए कोतवाली आने और उनसे रूबरू होने की बात कही जा रही है। उधर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह का कहना है कि वायरल हो रहे ऑडियो की जांच सीओ सिटी रामप्रवेश राय से कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।