फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के दरवाजे पर दबंगों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी के रिहुनिया गांव में दिवारी नृत्य के दौरान ंदबंगों ने ग्राम प्रधान के दरवाजे पर फायरिंग कर दी। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रिहुनिया ग्राम प्रधान श्यामकरन कुशवाहा के मकान के समीप शनिवार की रात करीब 10 बजे दिवारी नृत्य का आयोजन चल रहा था। वहां श्यामकरन भी मौजूद था। इस दौरान कुछ लोगों ने शराब के नशे में हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर ग्रामीणों ने एक युवक को वहां से भगा दिया। आधा घंटे बाद दबंग अपने साथियों के साथ ग्राम प्रधान के दरवाजे पहुंच गया। हवाई फायरिंग शुरू कर दी। प्रधान ने मकान के अंदर से ही यूपी 112 व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। ग्राम प्रधान ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली चरखारी में दी है। कोतवाल शशि कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर रात में ही पुलिस टीम मौके पर गई थी। शराब पीकर दिवारी नृत्य के दौरान उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें