फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: मां की तेरहवीं के दिन करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

युवक की मौत के बाद तेरहवीं संस्कार की सभी तैयारियां थम गईं। चारों ओर चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद मृतक की पत्नी अर्चना सुधबुध खो बैठी है। उसका कहना है कि अब तीन बच्चे कृष्णा (06), नैतिक (04) और गौरव (01) की परवरिश कैसे होगी।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीमारी से मां की मौत होने पर तेरहवीं संस्कार की तैयारियों में लगे इकलौते पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद तेरहवीं संस्कार स्थगित हो गया। पखवाड़े भर के भीतर परिवार में दो मौतें होने से पूरे गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कस्बा खन्ना निवासी राकेश शिवहरे (35) के पिता राजाराम की पांच वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। राकेश परिवार को इकलौता चिराग था। पिता की मौत के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ गई। वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।

13 दिन पहले मां श्याम बाई (60) की बीमारी से मौत हो गई थी। रविवार को तेरहवीं संस्कार होना था। जिसकी तैयारियां की जा रही थी। रिश्तेदार भी घर पर आ गए थे। परिजनों ने बताया कि दोपहर के वक्त राकेश बिजली की व्यवस्था करने के बाद टेंट लगवा रहा था।
विज्ञापन


आपूर्ति शुरू होते ही केबल में कट होने से करंट टिनशेड में उतर आया। राकेश जैसे ही पर्दे लगाने के लिए टिनशेड पर चढ़ा वह करंट की चपेट में आ गया। तेज झटका लगने से वह नीचे गिर गया। परिजन और रिश्तेदार उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी सांसें थम गई थीं।

युवक की मौत के बाद तेरहवीं संस्कार की सभी तैयारियां थम गईं। चारों ओर चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद मृतक की पत्नी अर्चना सुधबुध खो बैठी है। उसका कहना है कि अब तीन बच्चे कृष्णा (06), नैतिक (04) और गौरव (01) की परवरिश कैसे होगी। घर पर पड़ोसी व रिश्तेदार उसे ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें