फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के थुरट गांव में एक किशोरी का शव मकान के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना के समय परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थुरट गांव निवासी सुदर्शन रैक्वार की पुत्री पूजा (14) सोमवार की शाम घर पर थी जबकि परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान किशोरी ने मकान की गैलरी में पंखे के छल्ले से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर शाम जब परिजन घर पहुंचे तो गेट की कुंडी अंदर से बंद होने पर परिजनों को आशंका हुई। कुंडी तोड़कर अंदर जाकर देखा तो किशोरी फंदे पर लटकती मिली।
आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले गए। जहां से डॉक्टरों ने छतरपुर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने बताया कि पूजा मानसिक रूप से परेशान रहती थी। जिसका इलाज कराया जा रहा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। सूचना पर पहुंची एसएसआई रामप्रताप यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें