फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के मुरानी गांव निवासी मानसिंह (43) अपनी पत्नी सुमन (41) व रिश्तेदार सुशीला (40) के साथ बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में एकाएक आए अन्ना जानवर से बचने में बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे तीनों घायल हो गए। वहीं मुढ़ारी गांव निवासी प्रकाश (26) अपने साथी मकरंद (17) के साथ बाइक से कस्बा कुलपहाड़ जा रहा था।
अचानक ब्रेकर में बाइक उछलने से दोनों घायल हो गए। इसी तरह चमरुआ अजनर निवासी शिवकुमार (70), नरसिंहकुटी निवासी प्रभादेवी (60), बिलवई निवासी रामदेवी (52) व सलैया निवासी संगीता (20) अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें