फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोरी समेत 11 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में किशोरी समेत 11 लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे छतरपुर जिले के लुगासी गांव निवासी गिरजाशंकर (34) अपने रिश्तेदार नवलकिशोर (30) के साथ बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, हमीरपुर के कहरा गांव निवासी सुनील (25) बाइक से महोबा आ रहा था। कस्बा कबरई के समीप बाइक फिसलने से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे पीआरवी जवानों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह सूपा निवासी ठाकुरदास (32), गांधीनगर निवासी प्रभा (39), अलीपुरा कबरई निवासी विनोद (20), बीजानगर कॉलोनी निवासी शिफा (12), किदवईनगर कबरई निवासी नोखेलाल (50), ज्योरइया श्रीनगर निवासी माधवी (20), गहरा कबरई निवासी सूरज (32) व रमेेश (30) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गएा। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें