फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार को जिले के संविदा कर्मचारियों ने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इसके बाद पूरे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। चेतावनी दी कि जल्द मांगे नहीं मानी गई तो कर्मचारी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत सभी चिकित्सा इकाइयों के संविदा कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा कि प्रदेश में लगभग 80 हजार संविदा कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। जो कोरोना महामारी में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से कुछ कर्मचारी ऐसे हैं, जो दस हजार रुपये मासिक मानदेय पर अपने गृह जनपद से काफी दूर रहकर काम करते हैं। वर्तमान समय की महंगाई के दौर को देखते हुए इतने कम वेतन में जीवनयापन कर पाना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने संविदा कर्मचारियों की स्थानांतरण प्रक्रिया शीघ्र बहाल करने, आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति व राज्य स्वास्थ्य समिति के तहत समायोजित किए जाने, 25 प्रतिशत कोविड प्रोत्साहन राशि सभी संविदा कर्मचारियों को प्रदान करने, समूह ग की श्रेणी में कार्यरत संविदा पैरामेडिकल व अन्य कर्मचारियों के लिए पीईटी की अनिवार्यता को खत्म करने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में महामंत्री रितेश पांडेय, अमित पांडेय, ओंकार प्रकाश, फिरोज अहमद, वली मोहम्मद, आशीष पाठक, अनुपम गौतम, सौरभ मिश्रा, पुष्कर सिंह आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें