जिला अस्पताल के पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती सात माह की मासूम
- फोटो : MAHOBA
महोबा। लोकलाज के भय से किसी मां ने सात माह की मासूम बच्ची को श्रीनगर के भंडरा तिलैगा के पास सड़क किनारे लावारिस छोड़ दिया। चाइल्ड लाइन ने नवजात को अपनी सुपुर्दगी में लिया है। कुपोषित होने पर उसे पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया है।
चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर मनोज द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर वह लोग मासूम बच्ची को ले आए हैं। स्थानीय पुलिस को लिखित सूचित किया है। बच्ची का पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचार चल रहा है। अभी तक किसी ने दावा पेश नहीं किया है। अभिभावकों को खोजा जा रहा है । कई मददगारों ने कपड़े, बेबी किट उपलब्ध कराया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि बच्ची की हालत में सुधार है।