फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादकारियों के लिए पानी की व्यवस्था हो

विज्ञापन
अधिवक्ताओं की समस्या सुनते प्रशासनिक न्यायमूर्ति। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। प्रशासनिक न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव शनिवार को महोबा पहुंचे। उन्होंने शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी के दर्शन किए। इसके बाद जनपद न्यायालय में स्थित प्रत्येक न्यायालय व कार्यालय का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिवक्ताओं के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था, वादकारियों के लिए स्वच्छ पेयजल व शौचालय का प्रबंध करने के लिए कहा।
विज्ञापन

प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जिला जज देवेंद्र सिंह व अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी न्यायिक अधिकारियों को उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक्शन प्लान के तहत पुराने मामलों को समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वादकारियों के हितों का ध्यान में रखते हुए उनके वादों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। न्यायमूर्ति ने जनपद न्यायालय के कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके प्रत्यावेदन के निस्तारण, प्रोन्नति व उनके खिलाफ लंबित जांच को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम मनोज कुमार व एसपी सुधा सिंह से मुलाकात कर जनपद न्यायालय से सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्य करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद कुलपहाड़ बार के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें