फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत की अवमानना करने वाले के खिलाफ कराएंगे मुकदमा- पूर्व सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष काजमी द्वारा न्यायालय के आदेश के खिलाफ जो बयान दिया है। वह भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ है। उनके खिलाफ अवमानना का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। यदि न्यायालय ने इस बयान पर कार्रवाई नहीं की तो वह न्यायालय के खिलाफ बयान देने वाले के खिलाफ अदालत में अवमानना का मुकदमा करेंगे। यह बात भाजपा के पूर्व सांसद ने एक वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने ओल्ड पैलेस में वार्ता में कहा कि राम मंदिर फैसले पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को हिंदुस्तान की आवाम ने सहृदय स्वीकार किया है। बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी न्यायालय के आदेश को कुबूल किया है। उन्होंने कहा कि चंद मुट्ठी भर लोग पाकिस्तान के इशारे पर इस तरह के बयान देकर देश के अमन-चैन को मिटाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सुप्रीम कोर्ट को स्वयं संज्ञान लेकर कोर्ट की अवमानना व देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करना चाहिए। अगर ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज नहीं होता है तो मैं स्वयं सुप्रीम कोर्ट जाकर ऐसे लोगों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दायर करेंगे। कहा कि देश के लोगों से अमन-चैन बनाए रखने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें