फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिलने से डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से अब तक बचकर चल रहा महोबा जिला भी दो स्वास्थ्य कर्मियों के पॉजीटिव पाए जाने से संकट में आ गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित मिलने से जिला अस्पताल के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत है। जिला प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों के परिजनों को घर पर ही क्वारंटीन कर दिया है।
महोबा जनपद ग्रीन जोन होने के कारण जिले में चार घंटे किराना, मोटर पार्टस मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, दाल मिल सहित तमाम खुल रहीं थी।
लोगों को भी खासी छूट मिल रही थी, लेकिन शुक्रवार को अचानक दो लोग के पॉजीटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने चार दिन के लिए दुकानें बंद करा दी है। सब्जी विक्रेताओं के पास रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के दो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के संक्रमित मिलने से अब जिले में और भी लोगों के संक्रमित होने के कयास लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की पॉजीटिव रिपोर्ट ने जिले प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें