फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने शुरू की सूखे पर सियासत

Sun, 03 Jan 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने बुंदेलखंड से सियासत को धार देने की शुरुआत कर दी है। मुद्दा बनाया है सूखे को। शनिवार को महोबा पहुंची कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड को सात हजार करोड़ रुपये के बजाय सिर्फ 3.5 करोड़ दिया तो राज्य सरकार ने इसे खर्च करने में कंजूसी की। पैसा किसानों के बजाय बिचौलियों में खत्म हो गया।  
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छह माह में बुंदेलखंड में 27 किसान आत्महत्या और सदमे से मर चुके हैं। इसके बाद भी सरकारें खामोश हैं। कहा कि सूखे के चलते ग्राम मझलवारा में 100 फीसदी खेत बिना फसल के नजर आ रहे हैं। बुंदेलखंड में मात्र 10 फीसदी ही बुवाई हुई है। मनरेगा के तहत ग्रामीणों को काम दिया जाता है, लेकिन मजदूरी समय से नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का दौरा करने के बाद यहां के हालात के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट राहुल गांधी को सौंपेंगी। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे। इससे पहले उन्होेंने कबरई ब्लाक के गांवों का दौरा किया। मामना, बरा और सिजहरी में चौपाल लगाकर ग्राणीणों से समस्याएं सुनीं।

बुंदेलखंड में अकाल : पूर्व केंद्रीय मंत्री
कुलपहाड़ । पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि बुंदेलखंड में अकाल के हालात हैं। शनिवार को ग्राम सुगिरा मेें चौपाल के दौरान कहा कि लोगों को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो पा रही है। वहीं पशुओं के लिए चारे की भी समस्या है। उन्होंने आत्महत्या करने वाले किसानों के घर जाकर उनके परिजनोें से मुलाकात की। कैंसर पीड़ित किसान संतोष को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भानुसहाय, जुबैर खां, जगमोहन, यादवेंद्र यादव, भोले सिंह, रामजीवन दद्दा सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें