फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंख ध्वनि के बीच हुई मां की महाआरती

Sun, 14 Feb 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवती मानव कल्याण संगठन व पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अंबे पैलेस में रविवार को जन- जन में मां की चेतना जाग्रत करने के लिए दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


 
अंबे पैलेस में रविवार को आयोजित दिव्य महाआरती में सर्व प्रथम जयकारों को माध्यम से मां का आह्वान किया गया। कुमारी ज्योति, कुमारी प्रियंका के जयघोष के साथ शंख ध्वनि करते हुए मंत्रों का उच्चारण के साथ- साथ मां की स्तुति के साथ दिव्य महाआरती की गई।

 
भक्तों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष उमाचरण यादव ने कहा कि आज के दौर में कराहती मानवता को बचाने के लिए गुरुवर ने भगवती मानव कल्याण संगठन का गठन करते हुए जन कल्याण की अलख जगाई है।
विज्ञापन




कहा कि समाज में नशा जैसी बुराई के खिलाफ आवाज बुलंद करनी है। उन्होंने 20-21 फरवरी को लखनऊ में होने वाले नशा मुक्ति महाशंखनाद शिविर में ज्यादा से ज्यादा भक्तों के शामिल होने की अपील की।


महोबा तहसील के अध्यक्ष अनुपम तिवारी ने गुरुवर की कृपा से प्राप्त साधना, क्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने बुद्धिजीवी वर्ग से आह्वान किया कि जन कल्याण कार्यों में सहभागिता दें। महाआरती में धीरेंद्र यादव, योगेंद्र अवस्थी, मातादीन, सुनील दत्त, आशा, संगीता, सरमन, सुनीता, पुष्पा, राकेश, भगत सिंह आदि भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें