फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: समय से पूरा करें ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज ने मंगलवार को निर्माणाधीन 200 शैयायुक्त चिकित्सालय व ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। निर्माण कार्य को समय से पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक ने बताया कि कार्यस्थल का अधिकांश भाग पहाड़ी क्षेत्र में होने से कंट्रोल ब्लास्टिंग कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे परियोजना की प्रगति देर से चल रही है। डीएम ने कार्यस्थल पर ब्लास्टिंग के बाद एकत्रित पत्थर को हटवाने के लिए खनन विभाग से संपर्क कर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति, गुणवत्ता आदि की जानकारी ली। कहा कि ट्रामा सेंटर का निर्माण पूर्ण होने के बाद जनपदवासियों को बेहतर व त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
10.33 एकड़ में बन रहा ट्रामा सेंटर
कार्यदायी संस्था निर्माण खंड (भवन), लोकनिर्माण विभाग बांदा की ओर से बताया गया कि कार्य की स्वीकृत लागत 13,455.06 लाख रुपये है। ईपीसी मोड के तहत कार्य के निर्माण के लिए ठेकेदार मेसर्स ग्लोबलजोन सेनेटरी इम्फ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड लखनऊ और अथॉरिटी इंजीनियर मेसर्स राजीवा कुमार एसोसिएटस लखनऊ चयनित है। कार्य प्रारंभ की तिथि 27 जुलाई 2024 और पूर्ण करने की संभावित तिथि 31 मई 2027 है। परियोजना का निर्माण 10.33 एकड़ क्षेत्रफल में किया जाना है। परियोजना के तहत 200 बेड का हॉस्पिटल, ट्रामा सेंटर, गेस्ट हाउस, धोबी घाट, प्रेस ब्लॉक, मोर्चरी, एंबुलेंस गैराज, पंप रूम और इलेक्ट्रिक सबस्टेशन का निर्माण होगा। आवासीय भवनों के तहत टाइप-2, टाइप-3, टाइप-4 व एमओ आवास का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें